10 दिसंबर 2021 आज मानव अधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी जिला गाजियाबाद की टीम द्वारा जिला अध्यक्ष  डॉक्टर सुनील शर्मा  की अध्यक्षता मे बालाजी प्रॉपर्टीज एल 254 सेक्टर 12 प्रताप विहार गाजियाबाद में सीडीएस माननीय विपिन रावत जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी व उनके साथ शहीद हुए सभी साथियों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। और इसके साथ अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस को शांतिपूर्ण व सादगी पूर्वक मनाया गया जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार  राष्ट्रीय सचिव विजय अग्रवाल  प्रदेश महासचिव संतोष बढ़ाना  प्रदेश सचिव सुरेश चंद शर्मा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रवीण अग्रवाल  जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा  महानगर अध्यक्ष अजय गोयल  नगर अध्यक्ष राजेश यादव  जिला संगठन सचिव मनोज बढ़ाना जिला जनसंपर्क सचिव अमित गुप्ता उत्तरी पूर्वी दिल्ली जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सूरजपाल  मोदीनगर व मानव अधिकार एवं न्याय सुरक्षा प्रहरी के सम्मानीय सदस्य गण उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ।टीम हंड्रेड के संस्थापक डी के चौहान अपनी टीम के साथ मौजूद रहे इसके साथ साथ वार्ड 15 के पार्षद कृपाल सिंह  व बीजेपी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम सिंह, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष देवी सिंह  व एसके चौहान  डीपी तिवारी  अपनी टीम के साथ मौजूद रहे बाहर से आए हुए सभी सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और मानव अधिकारों के बारे में सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए व मानव हितों की रक्षा के लिए संकल्प लिया। और अपने संगठन को विस्तार देने के लिए भी संकल्प लिया जिसमें कुछ नए सदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।


















Comments

Popular posts from this blog