Posts

Showing posts from November, 2022
Image
  शास्त्री नगर शिव शक्ति मंदिर में बांके बिहारी प्रकटिया महोत्सव एवं राम जानकी विवाह के उपलक्ष में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया। सुंदरकांड पाठ के मुख्य यजमान शिव शक्ति मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जगदीश झा रहे। अशोक वाटिका की तरह पंडित जगदीश झा ने शिव शक्ति मंदिर में हनुमान दरबार को सजाया जिसमें  सुंदर-सुंदर फल फूल लटकाकर और पेड़ पौधों को आकर्षण का केंद्र बनाकर अशोक वाटिका की झलक दिखलाई। पाठ संपन्न होने के बाद सभी भक्तों ने हनुमान जी की आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। सुंदरकांड पाठ में शास्त्री नगर के सभी निवासी सम्मिलित हुए जिसमें के पी गुप्ता, अरविंद सिंघल, विवेक सिंघल, अंजू शर्मा, रश्मि सूद, पूनम शर्मा, नीलम राघव, भानु पंडित, राजन शर्मा वह अन्य भक्त उपस्थित रहे।