Posts

Showing posts from May, 2022

अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का आयोजन

Image
उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स में आयुष मंत्रालय और मोरारजी देसाई योग संस्थान के सौजन्य से 20 मई 2022 को एक अंतरराष्ट्रीय योग उत्सव का आयोजन किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के ही एक भाग इस योगोत्सव को उत्तम स्कूल ने बड़े उल्लास  से मनाया। मोरारजी देसाई संस्थान की योग विशेषज्ञ  डा. इंदु शर्मा   ने अपने भाषण  से इस कार्यक्रम को  गौरवान्वित किया  इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के  उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स ,केडीबी स्कूल, डीडीपीएस, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय , डीपीएस साहिबाबाद और सेठ आनंदराम जयपुरिया के लगभग 1800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में इन सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना से हुआ तत्पश्चात मोरारजी देसाई संस्थान  के  निर्देशक डा. ईश्वर बसरवा रेड्डी ने सबको संबोधित किया । उत्तम स्कूल के योग शिक्षक ने सभी छात्रों को योगाभ्यास कराया जिसमें सभी छात्रों में अत्यंत उत्साह से अत्यंत सुंदर  प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में उत्तम स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती शर्मिला रहेजा ने सभी अतिथियों और  अध्यापकों  का धन्यवाद किया और छात्रों की भूरि भूरि प्रशंसा के सा

मदर्स डे पर पैड वुमन हिमांशी शर्मा द्वारा पैड वितरण

Image
  गाजियाबाद विजय नगर की मलिन बस्तियों में जाकर आज जन मानव उत्थान समिति की महत्वपूर्ण योजना   *स्वस्थ महिला स्वच्छ भारत* के तहत मदर्स डे के अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के नेतृत्व में संस्था की महिला कार्यकर्ताओं ने सेनेट्री पैड का वितरण किया व सभी को स्वस्थ व स्वच्छ रहने की जानकारी के साथ साथ सैकड़ो महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया  इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 3 सालों में संस्था की महत्वपूर्ण योजना  स्वस्थ महिला स्वच्छ भारत योजना के तहत देश मे अभी तक लाखो महिला व बेटियों को किस प्रकार से स्वस्थ व स्वच्छ रहना है और अपने को और भारत को किस प्रकार से स्वच्छ रखना है इस विषय पर जागरूक कर चुके है संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने बताया कि इस योजना पर सम्पूर्ण भारत में संस्था से जुड़े हजारों कार्यकत्रियों व कार्यकर्ता काम कर रहे है हमारी कोशिश होगी कि हम भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के सपने को मजबूत कर सके जो उन्होंने भारत को स्वच्छ व स्वस्थ रखने का सपना देखा है  संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हि