सिविल डिफेंस, गाजियाबाद ने भारत मां के वीर सपूतों को अर्पित की श्रृद्धांजलि

 





हवाई दुर्घटना में शहीद भारत के प्रथम सी डी एस जनरल विपिन रावत व उनकी पत्नी मधुलिका रावत तथा अन्य सैन्य अधिकारियों  को आज सिविल डिफेंस, गाजियाबाद के वार्डन पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।





 


 चीफ वार्डन ललित  जायसवाल,उप नियंत्रक  अशोक गौतम,डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, सहायक उप नियंत्रक  संजय गर्ग के निर्देशन में गाजियाबाद डिविजन के डिविजनल वार्डन  राजेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सिविल डिफेंस, गाजियाबाद के वार्डन ने शाहिद पथ पर कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन  भी रखा तथा ईश्वर से उनकी सद्गति के लिए कामना की।





 श्रद्धांजलि देने वालों में चीफ वार्डन  ललित जायसवाल, डिप्टी चीफ वार्डन अनिल अग्रवाल, सहायक उप नियंत्रक  संजय गर्ग, डिविजनल वार्डन राजेन्द्र शर्मा,डिप्टी डिविजनल वार्डन ,अनंत कुमार ठाकुर, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ, वार्डन गोपाल बंसल स्टाफ ऑफिसर  पंकज बंसल,  मुकेश शर्मा,  सुनील गर्ग, आई सी ओ नवीन राणा, विनोद शर्मा, शशिकांत भारद्वाज,पोस्ट वार्डन  राजन गुप्ता,हर्षनाथ झा,श्रीमती संध्या त्यागी,देवकी नंदन ,अक्षय जैन,सैक्टर वार्डन प्रेम प्रकाश चीनी ,दीपक अग्रवाल, रवि कालिया,राहुल, महेन्द्र, रजनीश सूरी,मोइनुद्दीन, जय प्रकाश,काजल चिब्बर तथा अन्य वार्डन  मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog