गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष लोकेश चौधरी का कार्यभार संभालने पर फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत करते हुए प्रदेश कांग्रेस सदस्य एवं नि. ज़िला प्रवक्ता प्रेम प्रकाश चीनी
सेंट टेरेसा स्कूल, इंदिरापुरम के छात्र ध्रुव शर्मा ने 45th नेशनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप मे कांस्य पदक जीतकर ग़ाज़ियाबाद जिले का नाम रोशन किया । ये चैंपियनशिप जनवरी के 15,16,17,23,24,30,31 को हुई थी। इस चैंपियनशिप मे भारत के सभी प्रदेश से 1200 लोंगो ने भाग लिया जिसमें उत्तर प्रदेश से 66 प्रतिभागी थे। ध्रुव का चुनाव अब आने वाले फेडरेशन कप मे हुआ है। ध्रुव शर्मा 11 साल का है और कक्षा 6 सेंट टेरेसा स्कूल मे पढ़ता है। स्कूल मे उसके सभी अध्यापिका बहुत खुश है । स्कूल के डायरेक्टर रमन राजा खन्ना ने ध्रुव को विशेष शुभकामनाएं दीं और आने वाले समय का सितारा बताया। ध्रुव शर्मा ने हाल मे ही कोरोना से बचाव के लिए मिस्टर सोशल डिस्टेन्सर नाम की डिवाइस बनाई, जिसमें जैसे ही कोई उसके पास आएगा अलार्म बज जाएगा। जिसकी तारीफ़ सभी जगह हुई। ध्रुव पूर्व राष्ट्रपति और प्रसिद्ध साइंटिस्ट अब्दुल कलाम जी से साइंस के लिए प्रेरित है। मोदीजी और रामदेव जी के साथ मिलकर योग का प्रसार करना चाहता है जिससे सभी लोगो योग करके निरोग रहे ।
बेटी सुरक्षा दल ने आज बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सयोजक के निर्देशन मे बेटी सुरक्षा. शिक्षा.चिकित्सा गारंटी कानून हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम के तहत रेलवे रोड स्टेशन मुरादनगर पर बेटी सुरक्षा दल द्वारा बेटी सुरक्षा. शिक्षा, चिकित्सा गारंटी क़ानून को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया इस अभियान मे 357 बेटियों व् महिलाएं पुरुषों ने इस कानून के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए स्टेशन रोड के आसपास काफी महिलाएं व पुरुषों व बेटियों ने बेटी सुरक्षा गारंटी कानून के इस अभियान को चलाने पर बेटी सुरक्षा दल के सभी वॉलिंटियर्स एवं सभी सदस्य पदाधिकारियों की सराहना की एवं इस अभियान में साथ देने का वादा किया इस अवसर पर नागरिकों ने बताया की देश मे बेटी सुरक्षित नहीं है इस प्रकार का सरहानीय कदम अभियान बेटियों के लिए देखने को नहीं मिला हम सब मिलकर बेटी सुरक्षा दल के इस अभियान को अपना आशीर्वाद व साथ देते हैं इस अवसर पर बेटी सुरक्षा दल के केंद्रीय सयोजक डॉ एस के शर्मा ने बताया कि ये कार्यक्रम 15 फरवरी से 25 मार्च तक पुरे देश मे चलेगा देश मे सभी सदस्यों ...
सन्तोष कोशिक संतोष कौशिक जो कि शास्त्री नगर सी ब्लॉक से आर डबल्यू ऐ प्रेसिडेंट है वह हर समय सेवा में तत्पर रहते हैं ऐसे सभी कार्यों की जो जनप्रतिनिधि को करनी चाहिए उसके लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं जैसे कि प्रकाश की व्यवस्था सड़क बनवाना पार्कों की देखभाल के लिए नगर निगम से संपर्क बनाए रखते हैं जनहित में सभी कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं पेशे से इंजीनियर हैं और समाज सेवा में बहुत आगे हैं सरकारी योजनाओं की समस्त जानकारी है जनता को देने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं इतना ही नहीं सभी प्रकार की अन्य मदद भी करने के लिए जनता के सामने हमेशा तैयार खड़े रहते हैं
Comments
Post a Comment