आज दिनांक 9फरवरी 2021 दिन मंगलवार को नगर आयुक्त के निर्देशों के क्रम में मोहन नगर जोन के अंतर्गत नगर निगम के जोनल प्रभारी शिव कुमार गौतम के नेतृत्व में भवनो पर गृहकर बकाया होने पर वृहद सीलिंग कार्रवाई की गई जिसमें सी-8 ओसीएन अपार्टमेंट रिषी गुप्ता शालीमार गार्डन एक्स.3.19 लाख ,सुदेश सिरेन 2.95 लाख, विष्णु गुप्ता 1.25 लाख, एल डी धवन 43 हजार व अन्य भवनो पर गृहकर बकाया होने कार्रवाई की गई एवं सिलिंग की गई | जिसमें अभियान के दौरान लगभग 2लाख रु वसूली की गई। जिसमें मुख्य रूप से कर अधीक्षक बनारसी दास, कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण, राजस्व निरीक्षक श्रीमती शालीनि त्रिपाठी,राजू पाल, क्यामुद्दीन पूजा सिंह, व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*बेटी सुरक्षा दल द्वारा बेटी सुरक्षा गारंटी क़ानून के लिए रेलवे रोड मुरादनगर पर हुआ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम*
बेटी सुरक्षा दल ने आज बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय सयोजक के निर्देशन मे बेटी सुरक्षा. शिक्षा.चिकित्सा गारंटी कानून हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम के तहत रेलवे रोड स्टेशन मुरादनगर पर बेटी सुरक्षा दल द्वारा बेटी सुरक्षा. शिक्षा, चिकित्सा गारंटी क़ानून को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया इस अभियान मे 357 बेटियों व् महिलाएं पुरुषों ने इस कानून के पक्ष में अपने हस्ताक्षर किए स्टेशन रोड के आसपास काफी महिलाएं व पुरुषों व बेटियों ने बेटी सुरक्षा गारंटी कानून के इस अभियान को चलाने पर बेटी सुरक्षा दल के सभी वॉलिंटियर्स एवं सभी सदस्य पदाधिकारियों की सराहना की एवं इस अभियान में साथ देने का वादा किया इस अवसर पर नागरिकों ने बताया की देश मे बेटी सुरक्षित नहीं है इस प्रकार का सरहानीय कदम अभियान बेटियों के लिए देखने को नहीं मिला हम सब मिलकर बेटी सुरक्षा दल के इस अभियान को अपना आशीर्वाद व साथ देते हैं इस अवसर पर बेटी सुरक्षा दल के केंद्रीय सयोजक डॉ एस के शर्मा ने बताया कि ये कार्यक्रम 15 फरवरी से 25 मार्च तक पुरे देश मे चलेगा देश मे सभी सदस्यों ...

Comments
Post a Comment